फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चामुंडा-न्याग्रां बस का ठहराव आधा घंटा करने की मांग

Sun, 30 Jun 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चामुंडा-न्याग्रां बस सेवा का नया बस स्टैंड में लंबे ठहराव का शेड्यूल बदलने की मांग यात्रियों ने उठाई है। यात्रियों ने कहा कि यह सुबह तीन बजे चामुंडा से नया बस स्टैंड चंबा पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके बाद यह लगभग तीन घंटे न्यू बस स्टैंड चंबा में रुकती और सुबह छह बजे न्याग्रां के लिए रवाना होती है। यात्रियों का कहना है कि यह समयसारिणी काफी पहले से बनी है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यू बस स्टैंड चंबा में बस का ठहराव तीन घंटे से कम करने बारे वे कई बार निगम प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए अधिक समय बस में व्यतीत करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस बस का लाभ जनजातीय क्षेत्र होली की अधिकतर पंचायतों को मिल रहा है, लेकिन न्यू बस स्टैंड चंबा में अधिक समय बस का ठहराव उनकी परेशानियों को बढ़ा रहा है। लंबे ठहराव के बाद यह बस देरी से न्याग्रां पहुंच रही है। ऐसे में अन्य पंचायतें बजोल और ग्रोंडा के यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। वे देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि रात्रि ठहराव को तीन घंटे से कम कर आधा घंटा किया जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला सामने आया है कि इस बारे में मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में समय सारिणी का बदलाव नहीं किया जा सकता है। इस बारे दोबारा प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें