फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हड़सर से डलझील तक रास्ते को चकाचक करने की मांग

Mon, 01 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा से पहले हड़सर से डलझील तक रास्ते को चकाचक करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। हड़सर नाले के उपर बनाए जाने वाले पुलों को श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनाया जाए ताकि यात्रा के दौरान पुलों पर किसी प्रकार की भीड़ और भगदड़ न मचे। कई बार नाले का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे हालात में लोगों को पानी के तेज बहाव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। पिछले साल यात्रा के दौरान ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसलिए इस बार प्रशासन पिछले अनुभव को ध्यान में रखकर पुलों और रास्तों का निर्माण करवाए। लोगों में सुरेंद्र कुमार, भाग चंद, केवल, सुरेंद्र, प्रकाश चंद, केवल और सोभिया राम ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि यात्रा शुरू होने से पहले विभिन्न पड़ावों पर पुख्ता प्रबंध होने चाहिए क्योंकि अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालु मणिमहेश जाना शुरू कर देते हैं। एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि इस बार यात्रा प्रबंधों की तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें