भरमौर (चंबा)। पुराना बस स्टैंड से हेलीपैड मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे का खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर तेज गति से वाहन दौड़ते रहते हैं।
इससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों से लेकर चौरासी मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के चोटिल होने का खतरा रहता है। इसलिए स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे हैं कि पुराना बस स्टैंड से हेलीपैड मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। चौरासी मंदिर में रोजाना दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से होकर दर्शन करने के लिए जाते हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। स्पीड ब्रेकर न होने से वहां हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसलिए स्थानीय लोगों ने लोनिवि से मांग की है कि जल्द वहां स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि जल्द ही समस्या का निदान करवाया जाएगा। संवाद