फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा की समय अवधि बढ़ाने की मांग

Thu, 11 May 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा की समय अवधि बढ़ाने के लिए विधायक डॉक्टर जनकराज ने बीड़ा उठा लिया है। बुधवार को विधायक दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मणिमहेश यात्रा की समय अवधि बढ़ाने की मांग की। विधायक ने कहा कि मणिमहेश यात्रा मई से लेकर राधाष्टमी स्नान तक होनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि मणिमहेश यात्रा जिले की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा सकती है। 15 दिन तक चलने वाली यात्रा के दौरान हजारों लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार मिलता है।
विज्ञापन

देश के हर कोने से श्रद्धालु यात्रा में पहुंचते हैं और वापसी के दौरान अपने साथ यहां के स्थानीय उत्पाद खरीद कर ले जाते हैं। इससे जिले के कृषक और बागवानी से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलता है। यहां के लोकल उत्पादों को विशेष पहचान मिलती है। अगर प्रदेश सरकार अमरनाथ और केदारनाथ धाम की तर्ज पर यात्रा की समय अवधि बढ़ाने के साथ ही सुविधाएं भी प्रदान करती है तो एक तो हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और साथ ही जिले की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यात्रा की समय अवधि बढ़ाने का भरोसा दिया है। विधायक इस संदर्भ में केंद्रीय नेतृत्व से भी मिलने जा रहे है। गौरतलब है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा की समय अवधि बढ़ाने को लेकर व्यापार मंडल भरमौर अलग-अलग मंचों पर मांग कर चुका है। जिले के अन्य सामाजिक संगठन भी मांग को उठा रहे हैं। इन दिनों नवनिर्वाचित विधायकों का दिल्ली में तीन दिवसीय कार्यक्रम चला हुआ है जहां पर भरमौर के विधायक इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें