सलूणी के एसडीएम ने एडीएम को भेजा पत्र
सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के तहत शालियुड, देवगाह, गुठान, केहमली, लहनाई, कैहलैंड, मुडाह, मल्ला, पैडा, धनुन और अटालू क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने की मांग के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। सलूणी पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने क्षेत्रवासियों की मांग पर प्रस्तुत पत्र के आधार पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें इन गांवों को अटालू से देवगाह सड़क से जोड़ने और सड़क निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करवाने का आह्वान किया गया है।