फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कयाकिंग-कैनोइंग में देहरी कॉलेज ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध में 14 और 15 अक्तूबर को आयोजित अंतरमहाविद्यालय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप में वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों की ओवरऑल ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में 13 महाविद्यालयों के 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 50 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल रहीं। पुरुष वर्ग में देहरी कॉलेज प्रथम, घुमारवीं कॉलेज द्वितीय और धर्मशाला कॉलेज तृतीय रहा। महिला वर्ग में देहरी कॉलेज ने पहला, राजकीय महाविद्यालय रे ने दूसरा और घुमारवीं कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विधायक भवानी सिंह पठानिया मुख्यातिथि रहे। कॉलेज की प्रिंसिपल कामाक्षी लुंबा और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अवतार सिंह राजू, राजेंद्र सिंह सोनू, अनिल कुमार और रवि कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें