फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत

Sat, 06 May 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। शादी समारोह से लौटते समय खाई में गिरकर चोटिल हुए व्यक्ति ने पठानकोट के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार पुत्र चुहडू राम गांव सोधना के रूप में हुई है। शनिवार को पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होकर सुरिंद्र कुमार वीरवार शाम को घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में खाई में गिरकर वह बेसुध हो गया। देरशाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ की। गांव से कुछ दूरी पर सुरिंद्र उन्हें बेसुध हालत में मिला। इसके बाद उसे उठाकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया लेकिन, परिजन उसकी हालत को देखते हुए उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए जहां पर शुक्रवार देर शाम व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें