फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा जलाशय में मिला दस दिन पहले लापता युवक का शव

Sat, 04 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दस दिन पहले घर से लापता युवक का शव चमेरा जलाशय में बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

हालांकि, खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। 24 अप्रैल को राकेश कुमार (28) पुत्र सुभाष निवासी भियोता के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना चंबा में दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे तलाश करने के लिए सभी दोस्तों और उसके अन्य रिश्तेदारों के साथ संपर्क साधा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जब उसकी मोबाइल लोकेशन की जांच की तो अंतिम मौजूदगी दरोटी के पास दिखाई दी। इसके चलते पुलिस ने मौके पर जाकर देखा। उन्हें संदेह हुआ कि युवक ने इसी स्थान से चमेरा जलाशय में छलांग लगाई है। युवक की जलाशय में तलाश करवाने के लिए पुलिस ने प्रशासन की मदद से सुंदरनगर से गोताखार बुलाए। शनिवार को गोताखोरों ने जलाशय की गहराई में उतरकर लापता युवक का शव ढूंढ निकाला। उसकी शिनाख्त के लिए उसके परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने लापता युवक का दस दिन के भीतर में ढूंढ निकाला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें