फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तलाई में मिला युवक का शव

Sat, 10 Jun 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी(चंबा)। कंधवारा पंचायत के तहत आते सुआणा की तलाई में युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कंधवारा निवासी भीमसेन (सोनू) पुत्र राजू के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसके लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस थाने में दी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि युवक का शव मिला है। बहरहाल, परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें