फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई में 21 लोगों के घरों में पसरेगा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल भलेई के तहत 21 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा परसने वाला है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने लंबे समय से बिलों की अदायगी न होने पर अब अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि बिजली बिलों की अदायगी न करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर माह दर माह बिजली बिलों की पेंडेंसी के रूप में राजस्व बढ़ता जा रहा है। राजस्व की समय पर आपूर्ति न होने से बोर्ड की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से भलेई के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बिल जमा करवाने के फरमान जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने पर अधिकांश उपभोक्ताओं ने तो बिलों की अदायगी कर दी जबकि शेष 21 विद्युत उपभोक्ताओं ने बिलों की राशि को जमा नहीं करवाया। इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दोबारा बोर्ड ने चेतावनी दी।
बावजूद इसके बिल जमा न होने पर अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने साफ किया है कि एक बार कनेक्शन कटने पर दोबारा कनेक्शन के लिए ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क भी जमा करवाना होगा। विद्युत उपमंडल भलेई के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें