फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: चांजू के डाका में पांच दिन से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण कड़ाके की ठंड में रातें काटने को मजबूर
विज्ञापन

बिजली बोर्ड पर समस्या की अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत चांजू के डाका गांव में पांच दिन से बिजली गुल है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को अंधेरे में ही सर्द रातें काटनी पड़ रही हैं। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक वे कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन से बिजली की आपूर्ति को सुचारु करवाने की मांग कर चुके हैं बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों डेल सिंह, सुरेंद्र कुमार, मदन कुमार, पान चंद, ओम प्रकाश, हरीश कुमार और भाग सिंह का कहना है कि कई बार गांव में बिजली आपूर्ति पहले भी बाधित हो चुकी है लेकिन अभी तक बिजली बोर्ड ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया है। यही वजह है कि पांच दिन से गांव में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति के बाधित होने की सूचना मिलने के बाद भी बोर्ड कर्मचारियों ने सप्लाई को सुचारु नहीं करवाया है। बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद गुप्ता ने बताया कि समस्या का जल्द स्थायी निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें