फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेईकोठी पंचायत के पांच गांवों में एक माह से छाया अंधेरा

Mon, 01 Apr 2024 02:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेईकोठी पंचायत के पांच गांवों में एक माह से छाया अंधेरा
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ी दिक्कत, लोग बोले- जल्द समस्या हल न हुई तो सड़क पर उतरेंगे
आरोप, बार-बार बताने के बावजूद हल नहीं हुई समस्या, सीएम हेल्पलाइन पर भी करेंगे शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की सेईकोठी पंचायत के गांव नरवाड़ प्रथम, द्वितीय और तृतीय, राख और घटू में एक माह से अंधेरा पसरा है। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के कारण यह समस्या आई है। हैरत की बात है कि कई बार विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों को समस्या के बारे में बताने के बाद भी इसका समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जल्द खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

गोबिंद सिंह, लेखराज, करतार सिंह, सोहन लाल, वीर सिंह, हरि सिंह, होशियार सिंह, संतराम, बेली राज, मुलखराज, हरीश कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, अमरजीत और रणखंभ ने बताया कि नरवाड़ गांव में ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं। बिजली गुल होने से बीमार लोगों और गृहिणियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली बिलों की अदायगी करने के बाद भी एक माह से उनके गांवों में अंधेरा हैं। कहा कि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी करेंगे। उधर, विद्युत बोर्ड के कार्यवाहक सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर नई ट्रांसफार्मर जल्द रखवा कर ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें