फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 376 ट्रांसफार्मर ठप होने से 680 गांवों में अंधेरा

Fri, 02 Feb 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बर्फबारी के बाद डलहौजी बस अड्डा  में बर्फ से अटी गाड़ियां।संवाद
विज्ञापन
चंबा। बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिले में 376 ट्रांसफार्मर ठप होने से करीब 680 गांवों में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे लाहल के समीप पहाड़ दरकने के बाद बंद पड़ा है। जिले के चुराह, चंबा, भटियात, भरमौर और पांगी विधानसभा क्षेत्रों में 98 मार्ग बंद हैं। इससे राहगीरों और नौकरीपेशा लोगाें को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियां हुईं। शुक्रवार देररात तक विभागीय मशीनरी और कर्मचारी पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में जुटे रहे। जिले में बीते दिन भारी बर्फबारी के बाद 166 मार्ग बंद हो गए थे। विभाग की मशीनरी और कर्मचारियों ने 68 मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। शुक्रवार देर शाम तक 98 मार्ग बहाल नहीं हो पाए।
जिले में ठप 707 में से 332 ट्रांसफार्मर शुक्रवार को बहाल किए गए। अभी भी 375 ट्रांसफार्मर बंद होने से 860 गांवों में अंधेरा पसरा है। सलूणी में 85, भरमौर में 73, तीसा में 72, डलहौजी में 56, चंबा में 24, भटियात में 12 और पांगी में 10 ट्रांसफार्मर ठप हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भरमौर-पठानकोट हाईवे को बहाल होने के बाद भी बर्फबारी के बाद फिसलन होने से इस रास्ते से आवाजाही करने से परहेज करने की सलाह दी है। चंबा-जोत -चुवाड़ी मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। चंबा-सलूणी मार्ग मंजीर तक खुला है। चंबा से डलहौजी एवं पठानकोट से डलहौजी तक मार्ग बहाल होने के बाद भी प्रशासन ने इस मार्ग पर फिसलन के चलते शुक्रवार शाम तक आवाजाही न करने की बात कही है। चंबा-पांगी मार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन

चुराह के देवीकोठी-टेपा, तरेला-गुईला, तरेला-जुनास इत्यादि मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार को चुराह की पधर पंचायत के गांव शिरयारी में एक फीट बर्फ गिरी है। ग्रामीण सुबह घरों की छतों से बेलचे लेकर बर्फ हटाते नजर आए। सड़क पर फिसलन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करने भंजराड़ू पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें