फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिमणी के पास दरकी पहाड़ी, छह घंटे बंद रहा मार्ग

Fri, 30 Aug 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सिमणी के समीप बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।
विज्ञापन
चंबा। सुंडला-खैरी मार्ग पर सिमणी के समीप पहाड़ दरक गया। इसके चलते यह मार्ग अवरूद्द हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद एनएचपीसी प्रबंधन की मशीनरी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रबंधन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह मार्ग सुबह करीब पांच बजे बंद हुआ था। बहरहाल, करीब सात बजे प्रबंधन को सूचना मिली। प्रबंधन ने 11 बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, अमित कुमार, राज कुमार, शक्ति प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, राज कुमार और रोशन लाल ने कहा मार्ग बंद होने से देरी से गंतव्य तक पहुंचे। बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होता रहता है। जहां भूस्खलन हुआ यह क्षेत्र एनएचपीसी के अधीन है। उन्होंने एनएचपीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस मार्ग पर भूस्खलन ग्रसित क्षेत्र की मरम्मत करवाई जाए या फिर दरकने वाले पहाड़ों पर सीमेंट स्प्रे करवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। कहा कि यह क्षेत्र एनएचपीसी के अधीन है। बताया कि 11 बजे एनएचपीसी प्रबंधन ने मार्ग बहाल कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें