चंबा। चामुंडा मंदिर के पास सड़क पर पहाड़ से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और राहगीरों को सतर्कता से गुजरने की अपील की है। अगस्त में भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन हुआ था। इसके साथ सड़क को चौड़ा करने के लिए यहां कटिंग भी की गई है। इस वजह से पहाड़ जर्जर हो गया है। प्रशासन ने इसका वीडियो भी डीडीएमए के फेसबुक पेज पर डाल दी है, ताकि लोगों को इसके बारे में पहले से जानकारी रहे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चामुंडा मंदिर के पहाड़ जर्जर है। इससे आमजन को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस पहाड़ को गिरने से पहले किस तरह से सुरक्षित निकाला जाए, इसको लेकर भी योजना बनाई जा रही है।