फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तुरकड़ा में गोशाला, चिनवास में मकान को नुकसान

विज्ञापन
बा में भटियात के कुलेरा गांव में क्षतिग्रस्त गौशाला।
विज्ञापन
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश से तुरकड़ा गांव में एक गोशाला और चुराह उपमंडल के चिनवास गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। भटियात विधानसभा क्षेत्र के बनेट पंचायत के कुलेरा निवासी केवल सिंह और जीवन सिंह पुत्र प्रहलाद की गोशाला भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरी ओर सोमवार रात मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम पंचायत तीसा- द्वितीय के तहत जय दियाल पुत्र शंकर दास गांव चिनवास, मुहाल धनेली, तहसील चुराह जिला चंबा का दो मंजिला स्लेटपोश मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे प्रभावित को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान होने की रिपोर्ट राजस्व विभाग ने तैयार की है। कार्यवाहक उप मंडलाधिकारी आशीष ठाकुर ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का राजस्व विभाग की ओर से आकलन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें