फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित होगा डलहौजी स्कूल

Wed, 29 Jul 2026 11:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का स्वागत करती पूर्व ​शिक्षा मंत्री आशा कुम
विज्ञापन
डलहौजी। डलहौजी पहुंचने पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में डलहौजी का यह विद्यालय भी शामिल किया गया है। इसे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके विस्तार के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से दो करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए गए हैं, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय के डे बोर्डिंग स्कूल बनने के बाद इसके आसपास स्थित लोहाली प्राथमिक पाठशाला और बस स्टैंड प्राथमिक पाठशाला का इसमें विलय कर दिया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं का संचालन भी इसी परिसर में होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी की ओर से उठाई गई भलेई कॉलेज को दोबारा शुरू करने की मांग पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े जिन विकास कार्यों की आवश्यकता होगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें