फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटी नगर परिषद डलहौजी

Sun, 05 Jul 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष वंदना चड्ढा के निर्देशों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नालों की सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित नालियों से गाद, मिट्टी और कचरा निकालकर सफाई कर रहे हैं। नालों से निकाली गई गाद और मलबे का तुरंत उठाया जा रहा है जिससे सफाई कार्य प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि मानसून के दौरान संभावित समस्याओं से निपटने के लिए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य मानसून से पहले शहर की सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नालियों में कूड़ा-कचरा न फेंकें। डलहौजी को स्वच्छ बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नाले, सुरक्षित डलहौजी के संकल्प के साथ नगर परिषद मानसून की हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें