फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी के विधायक को मातृशोक

Mon, 23 Mar 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर की माता का सोमवार को देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह कंदला में होगा।
विज्ञापन

विधायक की माता 90 वर्षीय विद्या देवी बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। सोमवार शाम को करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। माता के बीमार होने की सूचना मिलते ही डलहौजी के विधायक विधानसभा सत्र बीच में ही छोड़कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच गए थे। भरमौर-पांगी के विधायक जनक राज, चुराह विधायक हंसराज, पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरयाल, पूर्व विधायक पवन नैय्यर, पूर्व विधायक जियालाल कपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य जय सिंह समेत डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता ने विधायक की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें