फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन

नागरिक भरमौर अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के धरकोता गांव में भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंश (48) पुत्र फारो राम निवासी धरकोता के रूप में हुई है। हरबंश मंगलवार को सुबह के समय अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया था। यहां वह अचानक पांव फिसलने से खाई में जा गिरा। उसके साथ मवेशियों को चराने गए अन्य लोगों ने उसे खाई में गिरता देखा और उसकी मदद के लिए खाई में उतर गए। उसे वहां से बेसुध हालत में उठाकर नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें