चंबा के केंद्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में कला उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थ
चुवाड़ी (चंबा)। केंद्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में राष्ट्रीय एकता पर्व और कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय बकलोह, बनीखेत और चमेरा ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसमें विद्यालय के चेयरमैन की धर्मपत्नी पुनीत बैंस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को बैज ओर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय बकलोह के बच्चों ने स्वागत गीत और नृत्य पेश किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, समूह गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कला सहित सहित गतिविधियां पेश कीं। केंद्रीय विद्यालय बकलोह सभी गतिविधियों में प्रथम रहा। इस विद्यालय के प्रतिभागी आगामी दिनों में संभागीय स्तर पर भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति में हिमाचल, पंजाबी , जम्मू-कश्मीर, राजस्थानी, केरल और गुजरात के अलावा माता अनसूईया की कहानी को दर्शाया। इसे उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहा।