फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीएससीए कार्यकारणी ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सीएससीए गठन संबंधी दिशा निर्देशों पर सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी का गठन सभी औपचारिकताओं और पात्रता को मद्देनजर रखते हुए किया गया। सीएससीए के संविधान के अनुरूप इस वर्ष भी विभिन्न श्रेणियों के लिए पात्र छात्रों का उनके शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्षेत्र में अद्वितीय प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। प्रेरणा को अध्यक्ष पद, घनेश्वरी को उपाध्यक्ष, करण सिंह को सचिव, जबकि अर्णव को सह-सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, विभिन्न संकायों से सदस्यों के तौर पर सुनीता देवी ,तमन्ना देवी, अर्चना, मोनिका ठाकुर, अनिता देवी, सोनाक्षी, तमन्ना शर्मा, नीलम देवी, आरुष जसरोटिया, अनमोल शर्मा, पलक, आकर्षण शर्मा, सुजाता देवी, मनीष, पायल, शिव सिंह और पलक को चयनित किया। प्राचार्य ने चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे इस सत्र में महाविद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक माहौल को अनुकूल बनाने में सहयोग की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें