फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में सीआरपी टेस्ट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्चों के सीआरपी (खून में संक्रमण) के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि लैब में टेस्ट में इस्तेमाल होने वाला केमिकल खत्म हो चुका है। इसके बारे में प्रयोगशाला के कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सूचित कर दिया है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। इसका खामियाजा बीमार बच्चों और उनके अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों को अपने बच्चों का इलाज करवाने के लिए निजी लैब में जाकर सीआरपी टेस्ट करवाना पड़ रहा है। यहां पर उनसे टेस्ट के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की बाल ओपीडी में रोजाना 100 से 200 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इन बच्चों को अधिकतर चिकित्सक खून के संक्रमण की जांच करवाने का परामर्श देते हैं। 50 से 100 बच्चे रोजाना यह टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब में पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें वहां से निजी लैबों में भेजा जा रहा है। निजी लैब में इस टेस्ट के मरीजों से 200 से 500 रुपये वसूल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी प्रयोगशाला में सीआरपी टेस्ट करवाने की शीघ्र व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें