महाशिवरात्रि पर कुंजर महादेव मंदिर में माथा टेकने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें: संवाद
सिहुंता (चंबा)। महाशिवरात्रि पर कुंजर महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह 7 बजे से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गईं, जो रात तक रही। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक जलाभिषेक किया और दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प और अन्य सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माथा टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। संवाद