चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में बैठे श्रद्धालू।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के साथ ही आरंभ हुए भरमौर जातर मेले में वीरवार को चौरासी मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। साथ ही यहां पर वाद्य यंत्रों की धुनों पर पारंपरिक नृत्य करने का नजारा देखते ही बन रहा है। वीरवार की जातर माता शीतला को समर्पित रही। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि हर दिन होने वाली जातर में अलग-अलग गांवों से लोग इसमें शामिल होते है और गद्दी समुदाय के महिला और पुरुष अलग-अलग समूह में पारंपरिक नृत्य करते है। बुधवार को हुई जातर भगवान कार्तिक को समर्पित रही। लिहाजा स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में चौरासी मंदिर परिसर पहुंचे और इस दौरान घंटों यहां पर पारंपरिक नृत्य का दौर जारी रहा।