चंबा मिंजर मेले के दौरान उंट की सवारी करते नौनिहाल।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में खरीदारी करने के साथ लोग ऊंट की सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। चौगान मैदान में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों में रखे उत्पादों की जानकारी लेने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। झूला झूलने के लिए लोगों की लाइनें लग रही हैं। जिले भर के लोग मिंजर मेले में घूमने और खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों को मिक्की माउस खूब भा रहा है। सुबह से ही लोग मेले में पहुंचने शुरू हो जाते हैं। दिन भर घूमने के साथ खरीदारी करने का आनंद लेते हैं। दुकानों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी स्वाद ले रहे हैं। गौरतलब है कि मिंजर मेले में लगा अस्थायी बाजार अब उठने वाला है। ऐसे में खरीदारी के लिए अब अंतिम दिनों में भीड़ उमड़ रही है।