फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में डिजिटल राशन कार्ड बनाने के लिए उमड़ रही भीड़

Fri, 04 Oct 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में डिजिटल राशन कार्ड बनवाते लोग।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के राशन कार्ड धारकों ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पंचायत बार डिजिटल राशन बनाने के लिए शिविर लगाए जाएं, जिससे क्षेत्र की दूरदराज पंचायत के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को किलाड़ मुख्यालय न आना पड़े।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, रेखा देवी, सुषमा देवी, अंकिता देवी, रेशमा देवी और सरला देवी ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित विभागीय कार्यालय में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। लोग डिजिटल राशन कार्ड बनवाने के लिए विभाग के कार्यालय का रुख कर रहे हैं। घाटी की 19 पंचायतों के लोग डिजिटल राशन कार्ड बनवाने किलाड़ आ रहे हैं। बताया कि घाटी में सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। लोग छह महीने के राशन का कोटा जमा कर रहे हैं। जिन परिवारों के पास डिजिटल राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से इस कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए हर परिवार का डिजिटल राशन कार्ड बनाया जा रहा है। डिजिटल राशन कार्ड के माध्यम से लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। घाटी में अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अधिकतर लोगों को अभी तक राशन नहीं मिला है। कुछ पंचायत सचिवों की ओर से पंचायत में ही लोगों का डिजिटल राशन कार्ड बनवाया जा रहा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम ने कहा कहा कि यह मामला ध्यान में नहीं है। कहा कि इस बारे उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें