फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा नजदीक आते ही भरमौर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा) पवित्र मणिमहेश यात्रा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शिव भक्तों की भरमौर में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। अवकाश वाले दिन काफी संख्या में शिव भक्त भरमौर पहुंच रहे हैं। भरमाणी माता के दर्शन करने के उपरांत भक्त मणिमहेश की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा कृष्ण जन्माष्टमी यानी 19 अगस्त से शुरू हो रही है जो राधाष्टमी यानी चार सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन की तरफ से हेलीटैक्सी, मेडिकल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर लंगर की सुविधा भी रहती है। इस बार हेलीटैक्सी सेवा 12 अगस्त से 6 सितंबर तक रहेगी। इन दिनों पवित्र अमरनाथ यात्रा चली हुई है। जैसे ही यह यात्रा समाप्त होगी, उसके बाद मणिमहेश की तरफ भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगी। बीते दो साल कोरोना महामारी के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मणिमहेश यात्रा पर जाने का प्रतिबंध था। इसके चलते इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी तैयारी में स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें