चंबा। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिला रोजगार कार्यालय चंबा में काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें करीब 980 प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान मिशन के को-ऑर्डिनेटर अमन धीर ने युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच की। काफी संख्या में युवा काउंसलिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई। बारी-बारी काउंसलिंग के लिए युवा पहुंचे। अमन धीर ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत विभिन्न श्रेणियों की 137 पद भरे जा रहे है। इसके तहत जिला रोजगार कार्यालय में काउंसलिंग का आयोजन किया गया। संवाद