फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में दो घरों, डिपो के ताले टूटे

Mon, 16 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल भटियात की रायपुर पंचायत के रायपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों और एक सहकारी राशन के डिपो में सेंध लगा दी। चोर ताले तोड़ कर एक घर से तीन तोले सोने के आभूषण ले उड़े।
विज्ञापन


राशन डिपो और एक घर से चोरों को कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि सस्ते राशन के डिपो के ताले तो टूटे हुए मिले लेकिन वहां से किसी भी तरह का कोई भी सामान गायब न होने की पुष्टि हुई।

इंदु बाला के घर में चोरों ने हर संभावित जगह पर तलाशी की लेकिन उन्हें वहां से भी एक फूटी कौड़ी बरामद नहीं हुई। इसके बाद जब चोरों ने पूजा निवासी चेली के रायपुर स्थित किराये के मकान का ताला तोड़ा तो उन्हें वहां रखे लगभग तीन तोले सोने के आभूषण हाथ लग गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद रायपुर क्षेत्र के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा की चिंता सताने लगी हैं। इसके चलते लोगों ने पुलिस से इन अज्ञात चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी एमएस राणा ने बताया कि प्रभावित पूजा देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर शीघ्र पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें