फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहुंता में पुलिस कर्मचारी की वर्दी ले उड़े चोर

Sat, 02 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सिहुंता (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 उप तहसील सिहुंता मेें चोर एक पुलिस कर्मचारी के घर में घुस गए। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद जब कीमती सामान उनके हाथ नहीं लगा तो वे पुलिस कर्मचारी की वर्दी ही चुरा ले गए। घटना के समय पुलिस कर्मचारी परिवार सहित घर से बाहर था। शनिवार को पुलिस कर्मचारियों ने द्रमनाला समेत अन्य गांव में जाकर चोरी के साक्ष्य जुटाए हैं। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। लोगों ने अपना कीमती सामान और आभूषण बैंक लॉकर में जमा करवाना शुरू कर दिए हैं। उधर, जिले के ही द्रमनाला की महिला ने भी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। अनीता पत्नी दिनेश कुमार ने बताया कि वह घर से बाहर थीं। जब लौटीं तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घर से नकदी और गहने गायब हैं। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस सिहुंता में चोरी की घटनाओं की पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें