मंगला में एक व्यक्ति ने वीरवार शाम को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र अशोक निवासी मंगला ने वीरवार शाम को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने संदीप को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि वीरवार शाम को जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल हालत में काफी सुधार है।