चुराह घाटी के ध्यास गांव में एक व्यक्ति की गलत दवाई खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह पुत्र बृज लाल के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मान सिंह बीमार चल रहा था। वह घर पर ही दवाइयां खा रहा था। लेकिन, अनजाने में उसने किसी गलत दवाई का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन पीड़ित को तुरंत सिविल अस्पताल तीसा ले गए। लेकिन, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत सत्यास की प्रधान भावना देवी ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने गलत दवाई खा ली थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई।