पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई की बैठक चौरासी मंदिर के परिसर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर ने की।
इकाई के महासचिव किशन सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में सर्व प्रथम मौजूद सदस्यों व पदाधिकारियों की ओर से गत कुछ दिनों पहले सेवानिवृत्त शिक्षक संसार चंद चाढ़क के निधन पर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद 17 दिसंबर को होने वाले पेंशनर्स दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर सभी सदस्यों को मौजूदगी दर्ज करवाने का आह्वान किया है।
इस बार यह राज्यस्तरीय आयोजन चंबा जिले में होने जा रहा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मखौली राम, सदस्य उद्यमी राम, गोपी राम, जय किश्न शर्मा, कुंज लाल, जमीत सिंह सहित अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।