सरूं में ढांक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की पहचान गरीबो देवी पत्नी धर्म सिंह निवासी सरूं के रूप में हुई है। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गरीबो देवी बुधवार को घर के नजदीक ढांक में घास काट रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गई। उसके आसपास मौजूद लोगों ने घायलावस्था में गरीबो देवी को चंबा अस्पताल पहुंचाया। उधर, एसएमओ डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है।