फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडियांकोठी में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 17 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भडियांकोठी में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पत्नी नरेश निवासी गांव बरठा डाकघर भडियांकोठी ने रविवार शाम को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया है।

महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला की हालत में काफी सुधार है। मामले की पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल में महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं। उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में जाकर जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला के बयान कलबद्ध किए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें