फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला के ठती गांव में पिकअप लुढ़की, एक की मौत

Tue, 14 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला पंचायत के ठती रोड पर मंगलवार शाम को एक पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन


हादसे में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को ढांक से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सेचो राम (43) पुत्र छोटा राम निवासी भगौता रूप में हुई है। जबकि त्रिलोक कुमार पुत्र जल्लो राम निवासी ठती डाकघर मंगला हादसे में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे त्रिलोक व सेचो पिकअप गाड़ी में सामग्री छोड़ने के लिए ठती जा रहे थे। इस दौरान चढ़ाई पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे हटने लगी।

गाड़ी को ढांक की तरफ जाता देख सेचो राम ने छलांग लगाने की कोशिश की और गाड़ी के टायर के नीचे आ गया। जबकि गाड़ी चालक समेत ढांक में लुढ़क गई और करीब दस फीट नीचे एक पेड़ था जिसके साथ गाड़ी अटक गई। हादसे की भनक लगते ही मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने दोनों को सड़क तक पहुंचाया। जिसमें से सेचो राम की मौत हो चुकी थी। बाद में इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मामले की तफतीश मौके पर जाकर की जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम होगा और पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें