फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलका में आईटीआई केंद्र खोलने की मांग

Wed, 09 Dec 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 तेलका में आईटीआई केंद्र न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने तेलका में आईटीआई केंद्र खोलने की मांग की है। तेलका में आईटीआई केंद्र खुलने से तेलका की मौड़ा, बाडख़ा, बझोतरा, सेरी,  द्रेकड़ी, करवाल, सालवां समेत करीब आठ पंचायतों के सैकड़ों छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन




 स्थानीय लोगों में संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, याकूब, ज्ञान चंद,  केता राम, चनालु राम, राकेश और देस राज का कहना है कि तेलका में आईटीआई केंद्र न होने से विद्यार्थियों को लचोड़ी और जिला चंबा के लिए 25 से 35 किमी  का सफर करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि अगर तेलका में आईटीआई खुल जाती है तो क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ होगा। तेलका के कुछ विद्यार्थी गरीब हैं। इसलिए वह घर से बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। अगर तेेलका में आईटीआई केंद्र खुल जाता है तो ये सैकड़ों गरीब छात्र लाभान्वित होंगे। उन्होंने मांग की है कि तेलका में जल्द से जल्द आईटीआई  केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें