चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने पल्यूर निवासी एक व्यक्ति से पांच सौ ग्राम चरस बरामद की है।
उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान फरियाद अली निवासी पल्यूर, चंबा के रूप में हुई है।
तीसा पुलिस चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल नामक स्थान पर गश्त लगा रही थी, इसी दौरान वहां मौजूद फरियाद अली की हरकतों पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। लिहाजा जब फरियाद अली की पुलिस ने तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से लगभग पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुई।
डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि उक्त आरोपी से चरस के स्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी ताकि इस नशे को समाज में फैलने से रोका जा सके।