फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारमंजिला मकान की छत से गिरा बेल्डर, मौत

Tue, 11 Apr 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, तीसा (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सेई कोठी के गांव जुथेड़ में मकान की चौथी मंजिल में छत डालते हुए बेल्डर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार निवासी सलूणी के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को गांव के एक चार मंजिला मकान की छत डालने का कार्य कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। घायल को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। जोकि सलूणी में रहते हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि जुथेड़ गांव में मकान से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें