फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जम्मू के बसौहली से भनौता लौट रही दूल्हा दुल्हन की गाड़ी गहरी खाई गिरने से इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब बारात खुशी-खुशी लौट रही थी। इसी दौरान दूल्हा-दुल्हन की कार कांदू के पास चाहला नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब एक किलोमीटर खाई में लुढ़क गई। वाहन को खाई में लुढ़कता देख राहगीर और ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। इसके साथ ही घटना के बारे में पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, एसडीएम चंबा मौके के लिए रवाना हुए। वहीं, द्रड्डा पुलिस चौकी से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल किया गया।

जानकारी अनुसार भनौता निवासी सन्नी पुत्र मोहन लाल की बारात जम्मू के बसौहली गई थी। वीरवार दोपहर बाद दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य बाराती जीप में सवार होकर भनौता के लिए लौट रहे थे। मगर कांदू के पास चाहला नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी एक किलोमीटर सड़क से नीचे गहरी खाई लुढ़क गई। वाहन गिरने की आवाज सुन राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस चौकी द्रड्डा और अग्निमशन विभाग को इस बारे में इतलाह दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्कयू कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर सभी उपचार चला रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा में सविता (32) पत्नी कमल गांव और डाकघर बसौली तहसील कठुआ ने दम तोड़ दिया। महिला दुल्हन पक्ष की रिश्तेदार बताई जा रही है। जबकि घायलों में दूल्हा दुल्हन समेत अन्य पांच लोग शामिल है। घायलों में दुल्हन शिवानी (20) पत्नी सन्नी गांव भनौता, दूल्हा सन्नी (27) पुत्र मोहन लाल गांव भनौता, अनूप पुत्र तिलक राज निवासी उदयपुर, देवेंद्र पुत्र जगदेव निवासी बसौहली, जम्मू और नीतू पुत्री दर्शन बसौहली, जम्मू शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा-बनीखेत मार्ग पर चाहला के पास एक वरना कार दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हुए थे। घायलों को पुलिस टीम ने लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर एक महिला को चिकित्सीय टीम द्वारा मृत घोषित किया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें