अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। किहार के चकोतर गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान भीलो राम (65) पुत्र रघु निवासी मूल किहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान चकोतर के पास अचानक रास्ते से नीचे गिर पड़ा। यहां आसपास के लोगों ने उसे अचेत अवस्था में पड़े हुए देखा और इसकी जानकारी किहार पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए किहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि चकोतर गांव में वृद्ध व्यक्ति का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।