फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली टॉवर का कार्य करते नीचे गिरा व्यक्ति, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां में बिजली टावर का कार्य करते समय एक व्यक्ति नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान रपाउल खान पुत्र तवरेज खान निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। रपाउल खान करियां में बिजली टावर का कार्य कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि टावर से गिरकर एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें