अमर उजाला ब्यूरो
सुंडला (चंबा)। सुंडला-बिहाली सड़क पर बिहाली के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि सड़क से नीचे गिरने के बाद कार थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार में सवार दोनों लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं। कार को ज्यादा क्षति पहुंची है। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में किसी प्रकार का नुकसान न होने से मामला पुलिस में नहीं गया।