फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाला के समीप कीचड़ में फिसली निगम की बस, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुल्तानपुर (चंबा)। साच से चंबा की और आ रही निगम की बस में उस समय यात्रियों की सांसे उस समय थम गई, जब टाला नामक स्थान के समीप बस कीचड़ में फिसल गई। यह वाकया बुधवार देर शाम को पेश आया। कीचड़ में जैसे ही बस फिसली और इसके बाद पेड़ से जा टकराई। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए सवारियों को उतारकर बस को वहीं पर रोक दिया। बस कीचड़ में फंसी होने के कारण वीरवार सुबह दस बजे निकाली गई। घटना के दौरान बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार चंबा-साच मार्ग पर निगम की बस जा रही थी। बुधवार को मौसम खराब रहा। बारिश के चलते सड़क पर मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इस दौरान बस जब शाम के समय साच से चंबा की ओर बस वापिस आने लगी तो कीचड़ में फिसल गई। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को पेड़ से टकराया दिया। इसके बाद चालक ने बिना समय गंवाये यात्रियों को उतारा। गनीमत रही कि बस लुढ़की नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि मार्ग पर गिली लाल मिट्टी पड़ी हुई थी, जिसमें बस फिसल गई। उन्होंने कहा कि चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए हादसा होने से टाल दिया। उन्होंने कहा कि बस को देर शाम होने के चलते नहीं निकाला जा सका था। बहरहाल, वीरवार सुबह बस निकाल ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें