फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोल्गत के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-पुखरी मार्ग पर फोल्गत (कियाणी) के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई जबकि कार में सवार महिला के पति और बेटी घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार पल्यूर से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश फोल्गत के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला की पहचान शालिनी शर्मा पत्नी सुमित शर्मा निवासी कियाणी के रूप में हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मृत्तक महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुमित शर्मा परिवार सहित ससुराल (पल्यूर) से घर कियाणी लौट रहे थे। इस दौरान अचानक फोल्गत के समीप सुमित गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। हादसे के दौरान शारवी शर्मा और सुमित को ज्यादा चोटें आई हैं। जबकि महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। लोगों ने फौरन महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान कलमबद किए और घटना के कारणों की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही हादसे के पीछे रहे कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें