फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तीसा के वखलाला जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन रक्षक ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वन रक्षक मनोहर नाथ ने बताया कि सात अगस्त को शाम के समय वह वखलाला जंगल में गश्त कर रहा था। उसी दौरान वहां ताजा रेई के पेड़ कटे हुए पाए गए। छानबीन करने पर पता चला कि पेड़ तीन लोगों ने काटे हैं। इनकी पहचान तेज सिंह पुुत्र नोधर निवासी करमाड़ी, झाफर पुत्र लुदर निवासी मंगलवास और ढली राम पुत्र राम सिंह निवासी बलवास के रूप में हुई। इनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर तीन लोगों पर अवैध कटान का मामला दर्ज हुआ है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें