फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर बाईक दुर्घटना में युवक हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा घायल युवक का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अभिषेक पुत्र राजेंद्र निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। वीरवार को वह बाइक पर कियाणी से सरोल की तरफ जा रहा था। कियाणी से कुछ दूरी पर बाइक स्किड हो गई। इससे युवक के बाजू व सिर पर गंभीर चोट लगी। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस में घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कियाणी में बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें