फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलर.स ने हड़सर में चिकन शॉप से बरामद की 17 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़सर में मीट की दुकान से 17 पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन

शराब को जब्त करने के साथ दुकानदार के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हड़सर में भरमौर पुलिस ने मीट की दुकान में शराब की अवैध खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। हड़सर में पुलिस ने दबिश देकर 17 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार सुनील के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही शराब की अवैश खेप को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को भरमौर पुलिस हड़सर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हड़सर बाजार की दुकानों में शराब की तस्करी हो रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजार की सभी दुकानों की तलाशी शुरू की। इस दौरान दुकानदार में तलाशी के दौरान पुलिस को 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पिछले एक माह से पुलिस ने जिला में अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए अभियान छेड़ा है। इस दौरान पुलिस लाखों की शराब जब्त की जा चुकी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर नेे बताया कि हड़सर में मीट की दुकान से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें