फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने कर दी महिला की धुनाई, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंबा। कुठेड़ पंचायत के स्टूण गांव में एक व्यक्ति ने महिला की धुनाई कर दी। महिला को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। महिला की पहचान लीला पत्नी अमर निवासी गांव स्टून के रूप में हुई है। लीला ने पुलिस को बताया कि वीरवार को जब वह घर जा रही थी।
विज्ञापन
उसी दौरान थुलिया राम ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे भला-बुरा कहने लगा। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। इससे महिला को चोट भी लगी। अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत थाने में करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उपरोक्त व्यक्ति पर मारपीट का मामला दर्ज किया। साथ ही महिला को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें